बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बुधवार से 144.5 रुपए की बढ़ोतरी
सिलेंडर की कीमतों में 144.5 रुपए की बढ़ोतरी

 


 
नई दिल्ली. गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बुधवार से 144.5 रुपए की बढ़ोतरी की है। जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस के दामों में यह सबसे बड़ा इजाफा है। इण्डेन कंपनी का 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 714 रुपए की बजाय अब 858.50 रुपए में मिलेगा। गैस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर हर महीने की एक तारीख को घरेलू गैस के दामों में बदलाव करती हैं। लेकिन, इस बार 12 तारीख से बदलाव किया गया है।