चंबल में घट गए घड़ियाल।
 


मुरैना। विश्व में घड़ियालों के सबसे बड़े पर्यावास में हुई जलीय जीव गणना के आंकड़े आ गए हैं। यह आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। इस बार हुए सर्वे स्वच्छ जलीय जीव घड़ियाल 'गवियालिस गेंगेटिकस' और राष्ट्रीय जलीय जीव गेंगेटिक डॉल्फिन 'प्लेटिनेस्टा गेंगेटिका' की संख्या में कमी आई है। इसके विपरीत घड़ियालों के लिए संकट माने जाने वाले मगरमच्छ की संख्या बढ़ गई है।


गणना के ताजे आंकड़ों से साफ हो गया है कि नदी में हो रहे अवैध खनन से घड़ियालों को सीधा नुकसान हुआ है। इसके अलावा चंबल में शिकार भी लगातार हो रहा है। इसके प्रमाण तब मिले थे, जब कुछ घड़ियालों को जाल में फंसा पाया गया था।